हेतिमपुर बघरी नहर पुलिया के पास से हौसला बंद लुटेरों ने तमंचे के बल पर यूनियन बैंक द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा लाखों रुपए की लूट।
जमानिया / गाजीपुर –स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हेतिमपुर बघरी नहर पुलिया के पास मंगलवार को सायंकाल करीब 8 बज़े हौसला बंद लुटेरों ने तमंचे के बल पर यूनियन बैंक द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा लाखों रुपए की लूट।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर लाल सिंह कुशवाहा पुत्र स्व0 विश्वासनाथ निवासी ग्राम बघरी द्वारा नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हेतिमपुर के पास स्थित दुकान में यूनियन बैंक अंतर्गत ग्राहक सेवा केन्द्र संचालन करते हैं। और वह अपने ग्राहक सेवा केन्द्र प्रत्येक दिन की भाँति बन्द करके घर चले जाते है।
लेकिन मंगलवार को सायंकाल प्रतिदिन की भाँति अपना ग्राहक सेवा केन्द्र बन्द करके वापस अपने घर जा रहे थे कि करीब 7:15 बज़े हेतिमपुर बघरी नहर पुलिया के बीच दो मोटर साइकिल सवार नक़ाबपोश हौसला बंद लुटेरों ने तमंचे के बल पर बैग में रखें 65 हज़ार रुपये मोटर साइकिल के पेपर और इलेक्ट्रॉनिक पेमेन्ट मशीन लेकर फ़रार हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँची कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह व मय पुलिस बल के साथ मामले की जाँच की जिस दौरान घटनास्थल से लुटेरों द्वारा तमंचे के फायर करने के दौरान खोखा भी बरामद किया है।
पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को पांच अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन जुट गई।
इस बाबत पूछे जाने पर पीड़ित जवाहर लाल सिंह कुशवाहा द्वारा ने बताया कि प्रतिदिन की भाँति मैं अपना ग्राहक सेवा केन्द्र बन्द करके वापस अपने घर जा रहे थे कि करीब 6:15 बज़े हेतिमपुर बघरी नहर पुलिया के बीच दो मोटर साइकिल थी।
जिस पर करीब पांच लोग सवार हौसला बंद लुटेरों ने तमंचे के बल पर बैग में रखें 65 हज़ार रुपये मोटर साइकिल के पेपर और इलेक्ट्रॉनिक पेमेन्ट मशीन बैग समेत करीब दो बाइक पर सवार पांच लोग पीछे से पुलिया के पास मुझे घेर कर असलहा दिखाते हुए रोक लिया। सभी अपने मुंह को बांधे हुए थे। बैंक मित्र ने बताया कि उसके रुकते ही लुटेरों ने बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने धक्का देकर रुपयों से भरा मेरा बैग छिन कर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना लिखित रूप ज़मानिया कोतवाली में की गयी हैं लेकिन अभी तक मेरे द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी है। इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिली है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

