Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुहवल गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी में स्मार्ट क्लास कक्ष का फीताकाटकर...

सुहवल गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी में स्मार्ट क्लास कक्ष का फीताकाटकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नें किया शुभारम्भ।

सुहवल गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी में स्मार्ट क्लास कक्ष का फीताकाटकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नें किया शुभारम्भ।

सुहवल / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के सुहवल गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी पर आज मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने लाखों की लागत से निर्मित ब्लाक के 17 वें  स्मार्ट क्लास कक्ष का फीताकाटकर व सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

फ़ोटो- सुहवल गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी में स्मार्ट क्लास कक्ष का फीताकाटकर शुभारंभ करते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीहेमंत कुमार।

साथ ही बेशिक शिक्षा अधिकारी ने इस आधुनिक कक्ष में प्रोजेक्टर एवं स्मार्ट टीवी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढाए जाने से संम्बन्धित जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने अभिलेखों ,विद्यालयों का भी निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

आयोजित समारोह में उपस्थित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं  को संबोधित करते हुए बीएसए  हेमंत राव ने कहा कि प्रदेश में जनपद गाजीपुर एक प्रेरक जनपद के रूप में उभर कर सामने आ रहा है,कहा कि जिसका दायित्व शिक्षकों के कंधों पर ज्यादा है ।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में नवाचारी एवं संसाधन शिक्षा के लिए बनाए गए डिजिटल कक्ष से विद्यालय के छात्र-छात्राएं स्मार्ट टीवी, वीडियो प्रोजेक्टर से ना केवल शिक्षा ग्रहण करेंगे बल्कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नवाचारी शिक्षा प्राप्त करेंगे।

वहीं बीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ आधुनिक संसाधनों से गुणात्मक शिक्षा देना बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है । बेसिक शिक्षा विभाग निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग करते हुए सभी को गुणात्मक शिक्षा देने पर जोर दे रहा है । बीईओ ने स्मार्ट क्लास के साथ साथ कायाकल्प के सभी 19 मानकों में से दिव्यांग शौचालय को छोडकर सभी पैरामीटर्स के पूरा करने पर विद्यालय परिवार को बधाई दी।

साथ ही कहा कि जल्द ही यह विद्यालय दिव्यांग शौचालय से संतृप्त हो जायेगा। इस दौरान विद्यालय परिवार के तरफ से आए सभी आगंतुकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया,वहीं अध्यापिका रंजना सिंह को शैक्षिक कार्यों में बेहतर योगदान के लिए बी एस ए हेमंत राव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डायट प्रवक्ता द्वय क्रमश: डाक्टर सर्वेश राय और नित्यानन्द गुप्ता,एस आर जी प्रिती सिंह, प्रधानाध्यापक जयशंकर राय,ए आर पी संत गुप्ता, ए आर पी प्रवीण शुक्ला,प्रफुल्ल राय,रंजना सिंह, संजय राय,सुशील प्रजापति, राकेश रंजन,श्वेता सिंह, सारिका,उषा यादव,प्रधान प्रतिनिधि गौतम यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !