Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरब्लॉक संसाधन केंद्र करीमुद्दीनपुर में निपुण भारत प्रशिक्षण अन्तर्गतशिक्षको और शिक्षा मित्रों...

ब्लॉक संसाधन केंद्र करीमुद्दीनपुर में निपुण भारत प्रशिक्षण अन्तर्गतशिक्षको और शिक्षा मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण।

ब्लॉक संसाधन केंद्र करीमुद्दीनपुर में निपुण भारत प्रशिक्षण अन्तर्गतशिक्षको और शिक्षा मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण।

गाज़ीपुर / बाराचवर- स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र करीमुद्दीनपुर बाराचवर में निपुण भारत प्रशिक्षण अन्तर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित कौशल विकास हेतु प्राथमिक विद्यालय के शिक्षको और शिक्षा मित्रों संग बैठक की गयी।जिस दौरान ए आर पी वीरेश सिंह यादव एवं संजय सिंह यादव द्वारा वालवाटिका से लेकर कक्षा 3 तक के बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में 2026-2027 तक प्रवीण करने पर चर्चा की और साथ ही शिक्षक संदर्शिका एवं कार्य पुस्तिका का प्रयोग करते हुए बच्चों में समझ के साथ प्रश्न पठन-पाठन एवं लेखन और अंक गणितिय दक्षताओं को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया ।

भाषा एवं गणित में निर्धारित निपुण लक्ष्य को सम्प्राप्ति हेतु निपुण लक्ष्य ऐप्प एवं कार्यपुस्तकों का प्रयोग करने पर बल दिया गया ।भाषा एवं गणित में साप्ताहिक, सावधिक एवं दैनिक आकलन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कक्षा प्रवंधन बैठक व्यवस्था, अभिभावकों की भूमिका एवं अन्य रोचक गतिविधियों के बारे में चर्चा करके निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रोतसाहित किया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार जी द्वारा भी विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में गणित अवाम भाषा की अवधारात्मक समझ विकसित करने प्रतिभागियों को प्रोतसाहित किया।

उन्होनो ने सभी प्रतिभागियों के लिए नसीहत देने वाला एक शेर पढ़ कर सुनाया”बाग़बा जिस दिन बाग़ का हो जायेगा, हर कली हर फूल हरा हो जाएगा। प्रतिभागियों में सम्मलित होने वालों ने गतिविधियों के माध्यम से निपुण से रूबरू कराया।

जिस दौरान इफ्तेखार ग़ाज़ी,रेनू सिंह,अनपुरणा देवी,संजय,अंजलि कुलदीप,अनवर अली,संधया ,आलोक रंजन इत्यादि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !