शहीद स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ भारत स्काउट गाइड के पांच दिवसीय शिविर का समापन कार्यक्रम।
नंदगंज (गाजीपुर)- शहीद स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में भारत स्काउट गाइड के पांच दिवसीय शिविर का समापन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।
फ़ोटो-शहीद स्मारक इंटर कालेज में स्काउट/गाइड प्रशिक्षण में गाइड द्वारा तैयार किया गया टेंट। और स्काउट द्वारा तैयार झूले पर बैठे प्रधानाचार्य उदयराज।
कार्यक्रम का समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्काउड गाइड के जिला संगठन कमिश्नर दिनेश सिंह यादव ने मां वाग्देवी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।जिस दौरान छात्र और छात्राओं को गांठें बांधना, टेंट बनाना, ध्वजारोहण, पुल व टावर निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
समापन समारोह में स्काउट गाइड ने विभिन्न टोलियों के नाम रखे जो महापुरुषों के नाम पर आधारित थे। 5 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद समापन के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्काउट दल ने नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति की। गाइड दल ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ही हमारे व्यक्तित्व में साहस, परहित, दया, सेवा आदि मूल्यों को समाहित करते हैं। सबको अपने दैनिक जीवन में स्काउड गाइड के नियमों का पालन करना चाहिए।कॉलेज के प्रधानाचार्य उदयराज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण से आचरण का निर्माण होता है और सदाचार ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाता है।
इस मौके पर जिला स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त प्रमोद सिंह यादव, स्काउटर जितेंद्र राम, गाइड कैप्टन निशा यादव सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तरकर्मी एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन गिरीश चौबे ने किया।

