Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशारदीय नवरात्र के पवित्र माह प्रारम्भ होते ही पण्डालों में माँ दुर्गा...

शारदीय नवरात्र के पवित्र माह प्रारम्भ होते ही पण्डालों में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर प्रारम्भ हुई पूजा अर्चना।

शारदीय नवरात्र के पवित्र माह प्रारम्भ होते ही पण्डालों में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर प्रारम्भ हुई पूजा अर्चना।

नंंदगंज (गाजीपुर) – शारदीय नवरात्र पवित्र माह के प्रारम्भ होते ही नगर क्षेत्र स्थित मंदिरों में प्रथम दिन से ही क्षेत्र भक्तों की भीड़ लगनी शुरु हो गयी है।

फ़ोटो- नंंदगंज चोचकपुर मोड़ पर पंडाल में स्थापित दुर्गा माँ की प्रतिमाएं।

वही नगर क्षेत्र में शारदीय नवरात्र पर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पूजा पण्डालों में नवरात्र के पहले ही दिन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके देवी भक्तों द्वारा पूजापाठ के साथ सुबह शाम माँ की आरती शुरु हो गयी है।

शारदीय नवरात्र पवित्र माह के प्रारम्भ होते ही नगर क्षेत्र नंंदगंज बाजार में ही पाँच जगह नंंदगंज पच्छिम रेलवे क्रासिंग मंदिर, रेलवे स्टेशन तिराहा थाना के पास, नंंदगंज चोचकपुर मोड़ , शादियाबाद मोड़ व रामपुर बंतरा नयी बस्ती के साथ ही बरहपुर, नैसारा, दवोपुर, सिरगिथा, श्रीगंज एवं कुसुम्हींकलाँ आदि गांवों में भी नवरात्र के पहले दिन ही पंडाल में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके पूजापाठ व आरती शुरु हो गयी है।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा माँ की भक्तिमय गीत संगीतो और माँ के जयकारा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा इसके साथ ही सोमवार को ही बरहपुर की 152 वर्ष अति प्राचीन रामलीला भी शुरु हो जाने से पूरे क्षेत्र में देर रात तक भक्तों व दर्शको की चहल पहल बनी रहती है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !