Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुल्तानपुर शिव विवाह की झांकी के साथ रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

सुल्तानपुर शिव विवाह की झांकी के साथ रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

सैकड़ों साल से चलने वाली नगर की ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव शिव विवाह की झांकी के साथ हुआ शुभारंभ।

सुल्तानपुर:- स्थानीय नगर में तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामलीला समिति द्वारा शुक्रवार की देर शाम शिव विवाह की झांकी के साथ रामलीला का सजीव चित्रण कर कार्यक्रम का  शुभारंभ किया गया। जिस दौरान तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामलीला द्वारा भगवान शिव के साथ ब्रह्मा, विष्णु, और इंद्र जी की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी संत तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामलीला मैदान से निकाली गई।

यह झांकी शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजारी। जगह-जगह भक्त जनों द्वारा भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान इंद्र का रूप धारण किये लोगों का मालार्पण कर पूजन अर्चन किया गया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक हरिब्रत मिश्रा ने बताया कि चतुर्दशी दिनांक 24/09/2022 को श्री गणेश जन्म, सती मोह कार्यक्रम से मंचन का प्रस्तुति शुरू होंगी।

कार्यक्रम में  ओम प्रकाश पांडे (बजरंगी), विद्यालय प्रधानाचार्य सतीश त्रिपाठी, रामनिवास अग्रवाल, सौरभ त्रिपाठी, डॉ० अरविंद चतुर्वेदी, शैलेंद्र शुक्ला, प्रवीण अग्रवाल उपस्तिथ रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !