Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाअयोध्या में तैनात पीएसी में हेड कांस्टेबल की मौत।

अयोध्या में तैनात पीएसी में हेड कांस्टेबल की मौत।

अयोध्या में तैनात पीएसी में हेड कांस्टेबल की मौत।

सुहवल- थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर गाँव निवासी और पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर अयोध्या में तैनात प्रदुम्न राम पुत्र स्व रामकृत राम उम्र करीब 52 वर्ष का पार्थिव शरीर सडक मार्ग से एम्बुलेंस के जरिए गाँव पहुंचते ही कोहराम मच गया।पत्नी सुशीला देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था जबकि गाँव में इस घटना को लेकर मातम पसरा था। घटना जानकारी होते ही उनके पैतृक आवास पर स्थानीय सहित अन्य गावों के शुभेच्छुओं की भीड इकठ्ठा हो गई,पार्थिव शरीर के साथ आए पीएसी के जवानों सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम‌ श्रद्धांजलि दी।

उनका अंतिम दाहस्ंस्कार बीते रविवार की शाम को पूरे सैनिक सम्मान के साथ गाजीपुर स्थित श्मशान घाट पर किया गया,मुखाग्नि उनके बडे पुत्र सौरभ बिन्द ने दी जिसके बाद सभी की आखें नम हो गई। मृत पीएसी जवान के बडे पुत्र सौरभ ने बताया कि उसके पिता मूल रूप से फत्तेहपुर में तैनात थे कुछ दिनों पहले उनकी कम्पनी की स्पेशल ड्यूटी अयोध्या में लगने से उनकी भी तैनाती अपनी अन्य साथियों के साथ यहीं कर दी गई ।

बीते 10 तारीख को अयोध्या में ड्यूटी के दौरान मूर्छित होकर अचानक गिर पडे इसके तुरंत बाद उनके जवानों व अधिकारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां हालत गम्भीर देख डाक्टरो ने उनके इलाहाबाद रेफर कर दिया,जहां उनका इलाज के दौरान उनका निधन हो गया ।

इसकी सूचना उनके विभागीय अधिकारियों को देने , आज सुबह पोस्टमार्टम व अन्य कागजी कोरम पूरा करने के बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस के जरिए मिर्जापुर गाँव पहुंचा  वर्ष 1988 में पी ए सी में सिपाही के पद भर्ती हुए थे अपने तीन भाईयों में माझिल थे खुद तीन भाई है जिसमें व सबसे बडा है,दो अन्य भाई छोटे सभी लोग पढाई करते है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !