जमानियाँ नगर के कानूनगों मुहल्ले से बड़ी मात्रा में 44 कुन्तल गोमांस संग 12 लोगों को किया गिरफ्तार ।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा जमानियाँ नगर के कानूनगों मुहल्ले से शुक्रवार को बड़ी मात्रा में 44 कुन्तल गौमांस संग 12 लोगों को किया गिरफ्तार गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे स्थानीय नगर के कानूनगों मुहल्ला कसाई मुहल्ला के वार्ड नं०– 8 से गौकशी करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई करते हुए से बड़ी मात्रा में 44 कुन्तल गौमांस संग 12 लोगों और 6 जिन्दा पशुओं समेत गोकशी करने वाला उपकरण सहित पशुतस्करों को हिरासत में ले लिया
इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर क्षेत्राधिकारी व पुलिस बल व पीएसी के साथ नगर के कानूनगों मुहल्ला वार्ड नं० 8 में सुबह करीब 6 जा धमके तथा दर्जनों घरों की तलाशी शुरू कर दी गई।
जिस दौरान कई घरों से भारी मात्रा में करीब 44 कुन्तल गोमांस, आधा दर्जन गोवंश, गोवंशों का 21 खाल, 12 खुर तथा गोकशी करने वाला उपकरण चापड़, चाकू तथा तराजू, भगोना सहित दस पुरुष तस्कर व दो महिला तस्कर को हिरासत में लिया। हिरासत में लिये गये तस्करो से पुलिस पूछ-ताछ कर रही है।

