डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।
वाराणसी – रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2022 को डॉक्टर एवं सीए डे के अवसर पर स्थानीय आईएमए लहुराबीर में क्लब के 20 सदस्यों ने रक्तदान किया जिसमें 3 महिलाएं भी थी। इस अवसर पर क्लब की ओर से क्लब के डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश रूपानी ने सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया था आईएमए को आश्वस्त किया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर हमारे सदस्य रक्तदान करने हेतु आगे भी उपलब्ध रहेंगे । डॉक्टरों का सम्मान क्लब सचिव रो. शैलेंद्र टंडन एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान इनरव्हील सचिव श्रीमती सोनल अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अतुल रतन एवं धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक रो. रतुल दीवान एवं श्रीमती प्रतिमा जैन ने किया।
इस अवसर पर विजय अग्रवाल ,राजीव टंडन , मनीष अग्रवाल , नवल कटोरिया सुमित केडिया श्रीमती गौरी केडिया, श्रीमती संजना रूपानी ,श्रीमती श्रद्धा अग्निहोत्री, श्रीमती डॉक्टर प्रिया सिंह इत्यादि मौजूद थी ।
डॉक्टर्स डे के मौके पर इनरव्हील्स सेन्ट्रल ने किया चिकित्सकों का सम्मान
वाराणसी– इनरव्हील क्लब वाराणसी सेंट्रल के तत्वाधान में डॉक्टर्स डे के मौके पर शनिवार को शहर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.उषा गुप्ता व डॉ.दीपाली गुप्ता को सम्मानित किया गया. साथ ही सीए सौम्या वाजपेई को भी क्लब के सदस्याओ द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सदस्याओ द्वारा इनरव्हील प्रार्थना के साथ हुई. जिसके बाद क्लब की प्रेसिडेन्ट नीलम गुप्ता ने डॉ उषा गुप्ता व डॉ दीपाली गुप्ता को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर डॉ दीपाली गुप्ता ने महिलाओं को ब्रेस्टफीडिंग व एनीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अतिथियों का स्वागत सेक्रेटरी सुमित्रा जी व धन्यवाद ज्ञापन शबनम अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोली खन्ना, गीतू मेहरोत्रा, इंदू सिंह आदि का विशेष सहयोग रहां

