जिले में कानून व्यवस्था को ठोस बनाने को लेकर पुलिस अधिक्षक ने किया क्षेत्राधिकारीयों का स्थानातंरण।
गाजीपुर- जिले में कानून व्यवस्था को ठोस बनाने को लेकर पुलिस अधिक्षक गाजीपुर द्वारा कई क्षेत्राधिकारीयों का स्थानातंरण किया गया हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसारजिले में कानून व्यवस्था को कायम रखने काे लेकर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह द्वारा करीब आधा दर्जन क्षेत्राधिकारियो के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया गया है। जिसके तहत गौरव कुमार क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पद पर तैनात थे जिनके कार्यक्षेत्र मे बदलाव करते हुए अब क्षेत्राधिकारी नगर के साथ साथ यातायात,चुनाव,आंकिक,कोरोना सेल,कंट्रोल रूम,एंव यूपी 112 का कार्यभार सौपा गया हैं। क्षेत्राधिकारी सैदपुर बलराम के कार्यक्षेत्र मे बदलाव करते हुए अब कासिमाबाद की जिम्म्मेदारी सौपा गया है।
और क्षेत्राधिकारी मोहम्दाबाद रविन्द्र कुमार वर्मा के कार्यक्षेत्र मे बदलाव करते हुए अब क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पद पर तैनाती हुई है। हितेंद्र कृष्ण क्षेत्राधिकारी जमानिया के कार्यक्षेत्र मे बदलाव करते हुए सैदपुर का कार्यभार दिया गया है और वहीं श्यामबहादुर सिंह अब क्षेत्राधिकारी मोहम्दाबाद के कार्यक्षेत्र मे बदलाव करते हुए उन्हे कासिमाबाद भेंजा गया है। जबकी विजय आनंद शाही कासिमाबाद में तैनात थे कार्यक्षेत्र मे बदलाव करते हुए जमानिया का कार्यभार दिया गया हैं ।

