इण्डियन ओवरसीज़ बैंक शाखा ज़ामनिया द्वारा इण्डियन ओवरसीज़ सुरक्षा बीमा के नाम पर ग्राहको के खाते बिना किसी सूचन के प्रति वर्ष 354 रुपये की हो रहीं कटौती।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर स्थित इण्डियन ओवरसीज़ बैंक शाखा ज़ामनिया द्वारा ग्राहक को बिना किसी सूचना के उनके खाते से इण्डियन ओवरसीज़ सुरक्षा बीमा योंजना के नाम पर प्रति वर्ष कटौती को लेकर खाता धारकों में विभागीय कार्य प्रणाली के प्रति नाराजगी व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर स्थित इण्डियन ओवरसीज़ बैंक शाखा ज़ामनिया द्वारा ग्राहक के बिना किसी अनुमति और बिना सूचना के उनके खाते से इण्डियन ओवरसीज़ सुरक्षा बीमा योंजना के नाम पर प्रति वर्ष–354 रुपयों की कटौती कर लिया जाता है। जिसको लेकर खाता धारकों में विभागीय कार्य प्रणाली के प्रति नाराजगी जाहिर किया है।
साथ ही संजय यादव ‚ मनोज कुशवाहा‚ जयदीप राय‚ आदि लोगों ने बताया कि बढ़ती महगांई और बेरोजगारी समय में ग्राहको के खातें से बैंक शाखा द्वारा इण्डियन ओवरसीज़ सुरक्षा बीमा योंजना नियम बताये बिना किसी सूचना के हम लोगों का बीमा कर दिया गया हैं।
इस बीमा में जमा धनराशि का भूगतान कब और किस कितने वर्षो में होगा इसकी जानकारी हमे नहीं हैं। साथ ही अधिवक्ता सूर्य प्रकाश ने बताया कि मेरे द्वारा इस सुरक्षा बीमा योंजना की सुविधा को स्थायी रूप से बन्द लिखित शिकायत शाखा में किया गया था। लेकिन अब तक बैंक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। और प्रत्येक वर्ष हमारे इण्डियन ओवरसीज़ में संचालित खाते से काट लिए जा रहे हैं।

