Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभाजपा नगर मंडल जमानियाँ मंडल कार्यसमिति की बैठक

भाजपा नगर मंडल जमानियाँ मंडल कार्यसमिति की बैठक

भाजपा नगर मंडल जमानियाँ का मंडल कार्यसमिति की बैठक में बताया गया भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं गरीब और कमजोर आदमी को समाज के मुख्य धारा से जोडने का सफल प्रयास किया है।

जमानियाँ ⁄  गाजीपुर– स्थानीय नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जमानिया नगर मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक सोमवार को शाम 7 बजे मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में स्थानीय कस्बा बाजार स्थित हनुमत कृपा मैरिज हाल में आहुत किया गया।बैठक मे मुख्य अतिथि जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण के प्रति भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और कमजोर आदमी को समाज के मुख्य धारा से जोडने का सफल प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के समृद्धि मे सहायक है। उन्होंने आगामी कार्य योजना पर विचार व्यक्त करते हुए बताया

कि 21 जून को योग दिवस,23 जून को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,25 जून को लोकतंत्र सेनानीयों का सम्मान दिवस, 26 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सभी बुथों पर सुनने के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला, कार्यसमिति बैठक में सरकार के कार्यों पर समर्थन करना जैसे अनेक कार्यों पर विस्तार रुप से चर्चा किया गया। मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि एकात्म मानववाद की विचारधारा को लेकर राजनीति मे कार्य करने के हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति के परिणाम स्वरुप आज हमारा राजनैतिक संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना हुआ है।बैठक मे जिला मंत्री विष्णु सिंह चेयरमैन दिलदारनगर अविनाश जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा जयप्रकाश गुप्ता चन्द्रशेखर निगम माया सिंह संजय जायसवाल कृष्ण मुरारी पांडेय पुष्पा निषाद गणेश वर्मा एकबाल खान अहमद हसन संजीत यादव सत्यजीत चौरसिया आशीष वर्मा सहित सभी पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जगदीश वर्मा ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !