Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियॉ–धरम्मरपुर सेतु के एप्रोच मार्ग मिट्टी निचे दब जाने के कारण निर्मित...

जमानियॉ–धरम्मरपुर सेतु के एप्रोच मार्ग मिट्टी निचे दब जाने के कारण निर्मित गढ्ढा दे सकता हैं किसी बडी घटना को अन्जाम ।

जमानियॉधरम्मरपुर सेतु के  एप्रोच मार्ग की मिट्टी निचे दब जाने के कारण निर्मित गढ्ढा दे सकता हैं किसी बडी घटना को अन्जाम ।

जमानियॉ ⁄ गाजीपुर – स्थानीय नगर क्षेत्र स्थित जमानियॉ–धरम्मरपुर सेतु के एप्रोच मार्ग की मिट्टी नीचे दब जाने के कारण वाहन चालको को सेतू पर आवागमन करने मे काफी परेशानी का सामाना करना पड रहा हैं।

फ़ोटो- नगर क्षेत्र स्थित जमानियॉ–धरम्मरपुर सेतु के एप्रोच मार्ग की मिट्टी नीचे दब जाने के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने जमानियां क्षेत्र को करंडा क्षेत्र से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पक्का पुल की आधारशिला रखी थी। निर्माण का दायित्व संभालने वाली यूपी सेतु निर्माण निगम के हवाले से तब दावा किया गया था कि यह पुल महज ढाई वर्षों में बन कर तैयार हो जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। चुनाव के बाद सत्ता पर काबिज बसपा सरकार ने इस सेतु के निर्माण को पांच वर्ष तक प्राथमिकता में शामिल नहीं की। जिससे सेतु का निर्माण 25 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका।

लेकिन 14 वर्षों का वनवास काट कर  सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने सत्ता की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार को एक्शन वाली सरकार बताया। लोगों को पुल निर्माण की गति तेज होने की उम्मीद जगी। सरकार ने आवाम के इस उम्मीद पर खरा उतरते हुए कच्छप गति से हुए 35 फीसदी निर्माण कार्य को चीते की चाल पकड़ा दिया। और अप्रैल 2017 से निर्माण ने रफ्तार पकड़ा जो कि महज 13 महीने में ही जून 2018 तक, करीब एक किलोमीटर लंबा और 20 पिलरों वाला दो लेन का पक्का सेतु बनकर तैयार हो गया।हालांकि पुल बनकर तैयार होने के बाद भी दोनों तरफ एप्रोच मार्ग के अभाव में पुल अधर में लटका हुआ है। जबकि पुल के अभाव में लोग नाव के सहारे जान जोखिम में डाल कर नदी पार कर रहे हैं। आज वर्तमान में नगर  जमानियॉ–धरम्मरपुर सेतु चढके दौरान ही अप्रोच की मिट्टी नीचे दब गयी हैं वहां ठोकर युक्त गढ्ढा बन चुका हैं जिसके कारण चार पहिया वाहन‚ मोटरसाईकिल‚ चालको को सेतू पर आवागमन करने मे काफी परेशानी का सामाना करना पड रहा हैं।

और वहीं गनेश कुमार‚ मनोज सिंह‚ इम्तीयज‚ डब्लू‚ संजय‚ राकेश सिंह‚ मनोज पाण्डेय‚ आदि लोगों ने बताया कि जमानियॉ–धरम्मरपुर सेतु के अप्रोच की मिट्टी नीचे दब जाने के कारण वहां ठोकर युक्त गढ्ढा बन चुका हैं जिसके कारण चार पहिया वाहन‚ मोटरसाईकिल‚ चालको को सेतू पर आवागमन करने मे काफी परेशानी का सामाना करना पड रहा हैं। अगर इस समस्या पर विभागीय अधिकारी की नजर नहीं पडी तो कभी भी कोई अप्रीय घटना हो सकती हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !