गंगा दशहरा पर अपने बड़े पिता के संग गंगा में स्नान कर बाइक से लौट रहे युवक को दबंगो ने की पिटाई।
नंदगंज (गाजीपुर) – स्थानीय कोतवली क्षेत्र स्थित बरहपुर हनुमान मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर गुरुवार को सुबह 8-30 बजे गंगा दशहरा पर अपने बड़े पिता के संग गंगा में स्नान कर बाइक से लौट रहे।
रवि श्रीवास्तव (28) नामक युवक को आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचे की मुठिया व पंजा से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। सिर फटने की वजह से घायल को स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराया गया है। घायल युवक रविकान्त द्वारा थाना में एक नामजद तथा 5अज्ञात के खिलाफ तंमचा की मुठिया तथा पंजे से सिर पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिहोरी ग्राम निवासी पत्रकार व भाजपा नेता रविन्द्र श्रीवास्तव के भतीजा रविकांत श्रीवास्तव को गुरुवार के सुबह अपने बड़े पिता प्रभुनारायण श्रीवास्तव के साथ बाइक से चोचकपुर मौनी बाबा धाम पर गंगा स्नान करने के लिए गए थे। गंगा दशहरा पर स्नान और पूजा अर्चना कर वापस लौटते समय बरहपुर स्थित हनुमान मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर मनबढ़ किस्म के 6 लोग लगभग 8-30 बजे जबरिया बाइक रोककर सिर पर पंजे और तमंचे की मुठिया से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे।
जिससे रविकान्त के सिर फटने के साथ गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़े । रविकांत ने थाना में स्थानीय थाना में एक नामजद धर्मेंद्र यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी- हरखौली और 5 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की तहरीर दिया है। इनका मेडिकल मुआयना नंदगंज अस्पताल में किया गया। इस घटना के पीछे लगभग एक माह पूर्व रविकान्त के भाई मनीष श्रीवास्तव तथा धर्मेन्द्र यादव के बीच गाड़ी बैक करने में टच हो जाने विवाद हुआ था। उस समय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर निपटारा कर दिया था।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के अनुरुप मुकदमा पंजीकृत करके छानबीन की जा रही है।

