उपजिलाधिकारी ज़मानिया ने दिया शख्त निर्देश, नगर क्षेत्र की पटरियों से अवैध रूप से कब्जाई जल्द हटा लें अपनी दुकानें।
जमानिया / गाज़ीपुर- नगरपालिका सभागार में शुक्रवार को उपज़िलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक आहूत की गयी। जिस दौरान उपजिलाधिकारी भारत भार्गव द्वारा नगर क्षेत्र के व्यवसायियों को शख़्त निर्देश देते हुवे कहाँ कि नगर क्षेत्र के अंतर्गत जिन व्यवसायियों की दुकानें सड़क की नालियों पर स्थित है।
वह अपनी दुकानें तत्काल सड़क की पटरियों और नालियों पर आप लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। उसे जल्द से जल्द हटा लिया जाय। जिससे नगर क्षेत्र में वाहनों द्वारा जाम की समस्या खत्म करने के लिए आप अपना सामान सड़क की पटरी और नाली पर रखकर अतिक्रमण ना करें।
अपना सामान अपने दुकान के अंदर ही लगावे नाली और पटरी को कोई अतिक्रमण नहीं करेगा। आप लोगों को शुक्रवार और शनिवार का वक्त दिया जाता है जिसमें वह समय रहते अपना नाली और सड़क की पटरी से टिन शेड व अन्य अतिक्रमण हटा ले इसके बाद अगर अतिक्रमण मिला तो दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण कोतवाली ,प्रभारी बंदना सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अब्दुल सबूर नगर पालिका अध्यक्ष, एहसान जफर, जुगनू जायसवाल ,पंकज निगम ,किशन गुप्ता ,सोनू सद्दाम अंसारी, अकबर अंसारी, तरुण गुप्ता, लक्ष्मण प्रजापति, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
शान्तोष शर्मा की रिपोर्ट

