Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसात तहसीलों में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान...

सात तहसीलों में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 965 प्रार्थना पत्रों में महज 37 का मौके पर निस्तारण।

सात तहसीलों में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 965 प्रार्थना पत्रों में महज 37 का मौके पर निस्तारण।

गाजीपुर- जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिले की सातों तहसीलों पर शनिवार को आयोजित किया गया।मुख्य तहसील दिवस सैदपुर तहसील में जिलाधिकारी एमपी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में किया गया। सातों पर तहसीलों पर कुल 965 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें 37 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सैदपुर तहसील में विभिन्न मामलों से संबंधिक 230 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। इसमें 6 का मौके पर निस्तारण किया गया।

इसके आलावा सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 157 शिकायत/प्रार्थना पत्रों में 11, सेवराई तहसील में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 82 में 04, जखानियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 140 में 04, तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 116 में 04, जमानियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 में 02 और तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कुल 161 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराए। उन्होंने आईजी आरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी दो दिन में शत-प्रतिशत निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, डीएफओ, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !