सोनवल गाँव में नवनिर्मित हनुमानगढ़ी मन्दिर में हुई बंरगबली की प्राणप्रतिष्ठा‚ सैकड़ो भक्तो ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
सुहवल ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेत्र स्थिम सोनवल गाँव में नवनिर्मित हनुमानगढ़ी मन्दिर में गुरूवार को हनुमानजी की मूर्ति की पूरे वैदिक मंत्रोचार के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई जिस दौरान सैकड़ो भक्तो द्वारा भव्य कलश यात्रा निकली गयाी।
जिसमें विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही, कलश यात्रा हनुमान गढ़ी से निकलकर पूरे शहर में होते हुए ख्यातिलब्ध काली मंदिर से गंगा नदी पहुंची। जहां गंगा आरती के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जलभरी के पश्चात वहां से गाजे-बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए गाँव भ्रमण करते हुए नवनिर्मित हनुमान मन्दिर पहुंचे ।
पुरोहितो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की ग ई , इस दौरान महिलाएं,युवक ,युवतियां रंग बिरंगे वस्त्र ,पताका धारण किए हुए थे।निकली 151 भव्य कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। वहीं भक्ताें ने भगवान हुनमान, माता दुर्गा तथा राधा किशन की भव्य झांकी के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा लोग कर रहे थे । बीच-बीच में भक्तों के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।
नवनिर्मित हनुमानगढी मंदिर पहुंचाते ही भक्तों ने जयकारा लगाकर मूर्ति को रखा। प्राणप्रतिष्ठा के तहत मूर्ती का जलाभिषेक, अन्न अधिभाष व दिन में दोपहर बाद पूजन आयोजित किया गया। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पूर्णाहुति व हवन का कार्यक्रम अनवरत चलता रहा है। हवन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।तत्पश्चात् जागरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस दौरान भारी संख्या में महिला,पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहे।

