जमानियां ⁄ जमानियाँ – संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शनिवार को स्टेशन बाजार के हॉट स्पाट जगहों पर साफ सफाई‚ किटनाशक दवाओं की का छिडकांव किया गया।
फोंटो – स्वच्छता अभियान में किटनाशक दवाओं की का छिडकांव करातें उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह
उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिं ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता अभियान, फाइलेरिया, मलेरिया नियंत्रण आदि विशेष अभियान आज से 12 जुलाई तक चलाया जाएगा।
जिसमें स्वच्छता अभियान में जलजनित बीमारियों –फाइलेरिया, मलेरिया, डेगू, कालाजार, चिकनगुनिया आदि बीमारियों से हम अपने आपको और अपनें आस–पास साफ–सफाई रखकर अनेक रोंगो से बच सकतें हैं।
कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है।
इस अभियान में किसी भी तरह कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगीं । इस अभियान को लेकर अधिकारियों द्वारा पूरा नजर रखा जा रहा है।
तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को बताया गया है कि किसी भी स्थान पर जलजमाव न होने दें और जहां जलमाव हो, वहां मिट्टी का तेल अथवा किटनाशक दवाओ को डालने से मच्छरों के पैदा लार्वा आदि नष्ट हो जातें हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर ने कहा कि नगर पालिका के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन भली-भांति कर रहे है।
इस अवसर पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह‚ नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया‚ चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय‚ ‚ रमेश रामए आदि मौजूद रहें।


