जमानिया ⁄ गाजीपुर–स्थानीय क्षेंत्र पंचायत दरौली गाँव के पुरवा टाेला (तेलिया टोला ) में सड़क एवं गलीयों में गॉव का गन्दा पानी भर जाने की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणो ने खण्ड विकास अधिकारी को दिया पत्रक।
फोंटो– गांव की सड़क पर लगे पानी में धान की रोपाई करतें समाज सेवी आकाश यादव
आकाश यादव ने बताया कि गांव में नालीयाँ तो हैं लेकनि गाँव का गन्दा पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था ग्राम प्राधान के द्वारा नही किया गया हैं।
जहाँ एक ओर केन्द्र सरकार स्वच्छता अभियान के नाम पर करोडो खर्च कर रहीं हैं‚ लेकिन स्वच्छ भारत का निमार्ण कहीं नहीं दिखाई दे रहा हैं।
विकास के नाम पर सरकारी विभागों में अनेंक योंजनाओं के अर्न्तगत नगर‚ गाँव‚ समाज के विकास के लिए सरकारी फण्ड हैं। लेकिन विकास केवल लूट– खसोट मची हुई हैं।
अमजद खान, लक्ष्मण शर्मा, रामाशंकर विश्वकर्मा, कन्हैया पासवान, शहाबुद्दीन, बाबूलाल लोगें नें बताया
कि गाँव पोखरी स्थित है जिसमें बरसात के समय पानी भर जाता है‚ और निकासी न होने के कारण पोखरी
का सारा गन्दा पानी बस्ती और गाव की गलियों में घुटने भर लग जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता हैं। कई माह तक बरसात उसी तरह लगा रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के पुरुष बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे अपने दैनिक कार्यों के लिए इसी पानी में से आने- जाने को मजबुर हैं। गांव में गंदे पानी की वजह से बीमारी फैलने की आशंका है।
इस संबंध में बीडीओं हरिनरायण ने बताया कि ग्रामीण आये थे। उन्हें अवगत कराया गया है कि हियुम पाईप लगा कर कार्य कराया जाना है। जो वर्तमान समय में कार्य किया जाना संभव नहीं है। वैकल्पील तौर पर पानी निकासी कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त मौके पर विजय शर्मा, शशिकांत मिश्रा, अमजद खान, लक्ष्मण शर्मा, रामाशंकर विश्वकर्मा, कन्हैया पासवान, शहाबुद्दीन, बाबूला ल गुप्ता, राम यादव, अरविंद,राधाकांत यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।


