जमानिया / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में सोमवार देर रात 9:30 बजे के करीब सैकड़ों सफाई कर्मियों संग किया जमानिया कोतवाली का घेराव।
फ़ोटो – जमानियां कोतवाली में जमा भीड़
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला सहसील तिराहे पर करीब 40 वर्ष से चाय की दुकान चला रहे, सूरज चौधरी पुत्र त्रिलोकीनाथ चौधरी निवासी चौधरी मोहल्ला वार्ड नं0 7 की हैं।
सोमवार की साम 6 बजकर 30 मिनट पर को नगर पालिका परिषद के कर्मचारी द्वारा अतिक्रमण अभियान के नाम पर दर्जनोंसफाईकर्मी
एवं जे० सी०बी० लेकर सूरज चौधरी की चाय की दुकान को तोड़वा रहे थें ।उसी समय सूचना पाकर मौके पर हल्का दरोगा मंशाराम गुप्ता नगर पालिका की जे० सी०बी० कर्मचारी विजय शंकर राय को कोतवाली ले आये।
इसकी सूचना मिलते ही जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कर्मचारियों, सफाईकर्मियों
एवं सभासदों के साथ कोतवाली पहुंच गए और उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता के इस कृत्य पर नाराजगी जताते हुवे।
वहाँ सैकड़ों की संख्या में झाडू, डंडा, और फावड़ा लेकर कर्मचारी कोतवाली में नारेबाजी करने लगें ,लेकिन मौके पर कोतवाली प्रभारी
राजीव सिंह ने उन्हें समझकर- बुझाकर बाहर का रास्ता दिखाया।
जिसके बाद उन्होंने जम कर लताड़ लगाई।
और कहाँ कि आप लोगों ने बिना सक्षम अधिकारी के दुकान गिराने के प्रयास किया हैं। यह सरासर गलत हैं।
उपजिलाधिकारी ने निर्देशो का पालन करने की बात कही। उन्होंने एतराज जताते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में एक दुकान का सिर्फ अतिक्रमण हटवाना उचित नही है।
अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर ने बताया कि चाय संचालक के पास गुमटी रखने कि अनुमति है लेकिन उसने अधिक कब्जा किया हुआ है।
जिस कारण से उसे नेटिस दी और जेसीबी भेज कर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जा रही थी।


