Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतीप्रधान संघ जमानियॉ नें लगाया विकास खंड कार्यालय पर उत्पीडन का आरोप

प्रधान संघ जमानियॉ नें लगाया विकास खंड कार्यालय पर उत्पीडन का आरोप

जमानिया ⁄ गाजीपुर– प्रधान संघ जमानियॉ द्वारा में ग्राम प्रधानों के साथ विभाग द्वारा किये जा रहें उत्पीड़न एंव विभिन्न मांगों काे लेकर गुरूवार की दाेपहर खंड विकास अधिकारी को दिया पत्रक।

फोंटो– खंड विकास अधिकारी को पत्रक देतें प्रधान संघ जमानियॉ ब्लाक अध्यक्ष सिया राम यादव 
प्रधान संघ जमानियॉ ब्लाक अध्यक्ष सिया राम यादव के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधानों विकास खंड कार्यालय पहुचे और प्रधानों के उत्पीड़न के विरोध में पत्रक सौंप कर जिला पंचायतराज अधिकारी का स्थानांतरण करने की मांग की।
प्रधान संघ जमानियॉ ब्लाक अध्यक्ष सिया राम यादव नें कहाँ कि गाँव में  हो रहेें विकास कार्य जैसे शौचायल  नाली‚खंण्जा आदि का कार्य पूरा हो चुका हैं  लेकिन विभाग द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कारण ग्राम प्रधानों को गाँव में विकास कार्य में काफी परेशानी हो रहीं हैं।
 साथ ही कहाँ कि जब तक जीपीडीपी का पुर्ण रूप से पालन नहीं किया जाता है तब तक सभी 83 ग्राम पंचायत के प्रधान गांव में किसी भी प्रकार मनरेगा‚ सामुदायिक शौचालय‚ पंचायत भवन‚ कायाकल्प योजना के तहत कार्य आदि  नहीं  कराएगें । 
विजय यादव कहा कि हम ग्राम प्रधानगण रात दिन जाड़ा गर्मी बरसात के भीषण दंश को झेलते हुए निष्पक्ष सेवा भाव से शासन के निर्देश पर कार्य कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों के रवैया ग्राम प्रधानों के प्रति ठीक नही है।
जिस कारण से ग्राम प्रधानों के सम्मान को ध्यान में रख कर सभी विकास कार्यो का बहिष्कार किया जा रहा है।
इस मौके पर पप्पू यावद  उमेश यादव‚ मदन यादव‚ सुदर्शन कुशवाहा‚ राम राज बिन्द‚ कृष्णा कुशवाहा‚ रामअशीष कुशवाहा‚ नीवन‚ राजेश‚ बबलू सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !