जमानियां ⁄ गाजीपुर – नगर स्थित तहसील प्रांगण में बुधवार को मेडिकल मोबाइल वैन द्वरा जिले से आये चिकित्सको ने तहसील कर्मचारियों एवं अन्य लोगों का स्वैब परीक्षण किया गया परीक्षण के दौरान एक भी कर्मचारी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।
फोटों– परीक्षण के दौरान लगीं भीड
प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड विकास अधिकारी के संक्रमित पाये जाने पर उपजिलाधिकारी सत्य प्रिय सिंह के आदेश पर सभी कर्मचारियों ने अपना–अपना स्वैब जांच कराया गया ।
जिसमें मेडिकल मोबाइल वैन ने तहसीलदार आलोक कुमार सिंह‚ नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया सहित अन्य 80 लोगों का परीक्षण हुआ। परीक्षण के दौरान किसी को भी कोरोना संक्रकिम नहीं पाया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
उक्त मौके पर डॉ रूद्रकांत सिंह‚ रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक कुमार‚ विनय दूबे‚ इन्द्रप्रताप‚ तौकिर‚ पन्ना यादव‚ रामदेव‚ राजू‚ सोनू आदि लोग मौजूद है।


