क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम करने को लेकर सीमा सुरक्षा बल सैनिकों संग पुलिसकर्मियों ने किया क्षेत्र में पैदल रुट मार्च

ज़ामानिया / गाजीपुर- आगामी विधान सभा चुनाव और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उप जिलाधिकार ज़मानिया की अध्यक्षता में नगर क्षेंत्र मे सीमा सुरक्षा बल सैनिकों संग पुलिस अधिकारियों और आंरक्षीयों द्वारा रविवार को पैदल रुटमार्च किया गया।
जिस दौरान नगर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था और क्षेत्र मे किसी भी प्रकार की हिंसात्मक घटनाओं के रोकथाम को लेकर उप जिलाधिकार ज़मानिया‚ क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण व कोतवाली प्रभारी और सीमा सुरक्षा बल सैनिकों संग पुलिस अधिकारियों की समस्त फौज ने कोतवाली से प्रारम्भ होकर क्षेत्र के तहसील मुख्याल होते हुए कस्बा बाजार‚ दुरहिया‚ हरपुर ‚ असारी मोहल्ला होते हुए‚ लोगों को काविड-19 के नियमों का पालन करने और क्षेत्र में किसी भी जातिगत ‚ राजनैतिक ‚ हिंसात्मक ‚घटनाओं के रोकथाम हेतु सहयोंग करने हेतु अपील करते हुए पैदल रुटमार्च कर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन के पालन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

जिस दौरान जमानिया क्षेत्राधिकारी क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण ने क्षेत्र के नागरिको से अपील करते हुए कहाँ कि आगामी विधान सभा चुनाव और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने और आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने, शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया।
जिस दौरान दिलदारनगर‚ नगसर ‚ सुहवल‚ जमानियां जमानियां रेलवे स्टेशन .निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय प्रभारी निरीक्षक जमानिया‚ उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह थाना जमानियाँ‚ पवन कुमार मिश्रा थाना जमानियाँ

