शाहपुर थाना में कुछ दिन पुर्व एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दो अभ्युक्त गिरफ्तार मु0अ0सं0 374/2021 धारा 376,120बी आईपीसी व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत गये जेल
जमानिया / गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित शाहपुर थाना दिलदारनगर में कुछ दिन पुर्व एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सोमवार को स्थानीय कोतवाली में परिजनो द्वारा गांव के ही दो युवकों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय मय अपने हमरहियो के साथ बड़ेसर नहर पुलिया के पास से अभियुक्त दुष्कर्म मामले के आरोपी प्रदीप यादव पुत्र नामू यादव निवासी ग्राम शाहपुर थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष 2. टेलू यादव उर्फ धीरेन्द्र यादव पुत्र श्रीराम दयाल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम शाहपुर थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभ्युक्तो पर मु0अ0सं0 374/2021 धारा 376,120बी आईपीसी व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार करने वाले टीम प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय , हे0का0 बालेन्द्र शर्मा ,का0 प्रदीप यादव ,का0 क्रान्ति सिंह पटेल
संवाददाता सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट

