Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसमाज सेवी ने अपनाया न्याय के लिए अनसन का मार्ग

समाज सेवी ने अपनाया न्याय के लिए अनसन का मार्ग

महिला के घर पानी का कनेक्शन काटने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर पालिका पालिका परिषर में धरना प्रदर्शन 

ज़मानियां / गाज़ीपुर- क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय परिषर में बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के मनोनीत सदस्य जय प्रकाश गुप्ता अपने समर्थकों की साथ गुरुवार को महिला के घर पानी का कनेक्शन काटने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

फ़ोटो-नगर पालिका पालिका परिषर में धरना पर बैठे समाज सेवी जय प्रकाश गुप्ता 

मामला कोतवाली क्षेत्र के धनौता गांव निवासी नुजहत जहां पत्नी अयूब अहमद नगर के मुहल्ला लोदीपुर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहती है लेकिन पारिवारिक कलह के कारण पति–पत्नी अलग अलग रहते है पत्नी नुजहत जहां अपने बच्चों के साथ नगर स्थित मकान में रहती है।

मकान मालिक के नाम पर पति का नाम चला आ रहा है लेकिन  नगर पालिका द्वारा पानी का कनेक्शन काट दिया जबकि महिला मना करती रही लेकिन किसी ने एक नहीं सूनी जिसके कारण महिला सामने पेयजल की समस्या सामने खडी हो गयी है। जिस पर महिला को लेकर प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष नगर के कुछ लोगों के साथ नगर पालिका पहुंचे और पूरी बात बतायी।

नगर पालिका विभाग की मिली भगत से खाली पड़ी जमीनों पर कराया जा रहा हैं कब्जा-

जय प्रकाश गुप्ता ने कई नगर पालिका पर कमजोर लोगों को सताने सहित जमीन हडपने का कई संगीन आरोप लगाया। श्री गुप्ता ने अनवरत धरना जारी रहने कि बात कही।

इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर ने बताया कि भवन स्वामी अयूब अहमद के आवेदन एवं पानी का बकाया जमा न कराने के कि वजह से पानी कनेक्शन काट दिया गया। अगर महिला के नाम से मकान है और पानी कनेक्शन लेना चाहती है। तो आवेदन कर सकती हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !