Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिलाधिकारी ने किया सरकारी विभागों का निरीकक्षण

जिलाधिकारी ने किया सरकारी विभागों का निरीकक्षण

ज़मानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित समस्त सरकारी विभागों काशुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा अचौक निरीकक्षण किया गया।

जिस दौरान श्री सिंह ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर अभिलेख कक्ष माल रजिस्टार, कानूनगो संग्रह, राजस्व निरीक्षक प्रमाण पत्र कक्ष, उपजिलाधिकारी कार्यालय,नायब नाजिर नजारत कक्ष, कम्यूटर खतौनी कक्ष सभागार आदि कक्षों का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयों में रखें रजिस्टरों की रख रखाव की कमियों को देख विभागीय कर्मियों फटकार लगाते सुधार करने का निर्देश दिया

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, तहसील मुख्यालय पहुंचे उपस्थित कर्मियों में हड़कम मच गयी।

परिसर के चारों तरफ गन्दगी देख तहसीलदार आलोक कुमार को तत्काल दिशा निर्देश देते सभी कक्षों में रखे कागजातों को दुरुस्त कराने की हिदायत देते हुए।

फ़ोटो-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में निरीकक्षण करते जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह

पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर धरना पर बैठे जय प्रकाश गुप्ता व महिला नुजहत जहां से उनकी समस्या सुना तथा पालिका अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर को निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया।

इसके साथ ही नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पहुंचकर आयुर्वेदिक कक्ष, होमियोपैथिक कक्ष, महिला प्रसव कक्ष पहुंचकर निरीक्षण की तथा साफ सफाई पर विशेष कार्य करने के लिये दिशा निर्देश दी।

उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, तहसीलदार आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी हरि नारायण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा0 रुद्रकांत सिंह उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !