Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनागोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर ख़ाक

गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर ख़ाक

गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर ख़ाक

जमानियां/ गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित लटनियां माई शिव मंदिर परिसर के पास स्थित ओम ट्रेर्डस के गोदाम मे अज्ञात कारणों से बुधवार की रात करीब 8ः30 बजे आग लग जाने के कारण गोदाम रखे लाखो का सामान जल कर राख हो गया।
फ़ोटो- गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर ख़ाक 

आस पास के लोगों ने गोदाम से धूआ निकलने देख घटना की सूचना  कोतवाली को दी सूचना पाकर मौके पर पहुँचे दमकल विभाग द्वारा किसी तरह से आग को काबू किया।  तब तक बहुत देर हो चुकी थी और गोदाम में रखा पूरा सामान जल कर राख हो गया था 

ट्रेर्डस के मालिक प्रह्लाद जायसवाल ने बताया कि दीपावली आदि को ध्यान में रख कर पंजाबी तड़का‚ सहित अन्य सामान रखा गया था। उनके द्वारा क्षेत्र में होलसेल किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लाईट जला कर छोड़ा जाता था।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बिजली के सार्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी है। उन्होंने बताया कि शाम । उन्होंने करीब 28 से 30 लाख के नुकसान का आकलन किया है। उन्होंने घटना कि लिखित सूचना कोतवाली में दी है। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जिस पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !