नव निर्मित पंचायत भवन का सहकारिता राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण
कटघरा / गाजीपुर- क्षेत्र स्थित मनिहारी ब्लॉक के ग्राम बरहट के नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण रविवार को ग्राम प्रधान नीतू सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सहकारिता राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत के कर कमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर माननीय मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं डॉक्टर संगीता बलवंत ने पंचायत भवन का उदघाटन शीलापट्ट का अनावरण कर फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूजा अर्चना भी किया गया।
जिस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा की ग्राम पंचायतों के विकास लोगों की सुविधाओं के लिए यह ग्राम पंचायत भवन मिल का पत्थर साबित होगा जहाँ पंचायतों से जुड़ी सारी सुविधाएं एक जगह प्राप्त होगी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की राज्य सरकार का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता,डा मुराहु राजभर जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर,कार्तिक गुप्ताअन्य लोग उपस्थित रहे।

