Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआस्था के पर्व डाला छठ के पूर्व संध्या पर व्रती महिलाओं ने...

आस्था के पर्व डाला छठ के पूर्व संध्या पर व्रती महिलाओं ने गंगा नदी के तटो पर भगवान भास्कर को अर्घ देकर पूर्ण हुआ छठ पूजा

आस्था के पर्व डाला छठ के पूर्व संध्या पर व्रती महिलाओं ने गंगा नदी के तटो पर भगवान भास्कर को अर्घ देकर पूर्ण हुआ छठ पूजा।

जमानिया / गाजीपुर- आस्था के पर्व डाला छठ के सुबह भगवान दिनकर के प्रथम किरण दर्शन पर क्षेत्र के चक्काबांध, बडेसर, सतुवानी घाट, कर्पूरा घाट, कंकड़वा घाट, मुन्नानां घाट के गंगा तटो पर बडे धूमधाम से मनाया गया।वही जमानिया स्टेशन चक्का बांध गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह सैकड़ों व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय आस्था का महापर्व संपन्न हो गया।

महिलाओं ने परिवार की सुख, शांति, समृद्धि के लिए छठी मइया से कामना की। पूजन के साथ गीत, उतरले सूरज देव भइले अरघिया के जून…’ ‘पूजेली चरण तोहार हे छठी मइया’ आदि के जरिये छठी मैया के प्रति आस्था और श्रद्धा व्यक्त की। छठ महापर्व के अंतिम दिन भगवान भास्कर और छठी मइया की उपासना के लिए गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।कोई दंडवत करते तो कोई सिर पर प्रसाद की टोकरी रखे नंगे पैर घाट पर पहुंचा। विधिविधान से छठी मइया की पूजा की। श्रद्धा और आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाई और उदयमान (उगते हुए) सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया।

इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए गंगा के सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे और साथ ही जमानिया कोतवाल संपूर्णानंद राय ने जमानिया के सभी गंगा घाटों का चक्रमण किया एवं जमानिया स्टेशन चौकी प्रभारी तरुण पांडे अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !