Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरचकबक़न्दी व्यवस्था के आने ने गाँव मे दौड़ेगी विकास की गंगा।

चकबक़न्दी व्यवस्था के आने ने गाँव मे दौड़ेगी विकास की गंगा।

चकबक़न्दी व्यवस्था के आने ने गाँव मे दौड़ेगी विकास की गंगा।

जमानिया / गाज़ीपुर – ग्राम भगीरथपुर चकबंदी कराने के लिए शुक्रवार को पंचायत सभागार में  ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिस दौरान ग्राम में चकबंदी से होने वाले फायदे के विषय में चकबंदी कानूनगो वकील राम  द्वारा कास्तकारों को बताया कि समझाया गया।

फ़ोटो -: जमानिया  ग्राम भगीरथपुर में चकबंदी व्यवस्था के बारे में बारे  जानकारी देते कानूनगो वकील राम व ग्राम प्रधान अन्य अधिकारी।

वही ग्राम भगीरथपुर के 75 प्रतिशत से अधिक काश्तकार चकबंदी कराने के पक्ष में अपना हस्ताक्षर चकबंदी के अधिकारियों के समक्ष कर अपनी सहमति जताने का कार्य किए। अंत में चकबंदी अधिकारियों द्वारा यह कहा गया कि सभी कास्तकार अगर अपेक्षित सहयोग करेंगे तो जल्द से जल्द ग्राम में चकबंदी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जिससे ग्राम भगीरथपुर में चकबंदी से होने वाले समस्त लाभ जैसे रास्ता, चकरोड, चकनाली, खेल का मैदान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,स्मशान घाट तक जाने का रास्ता व कब्रिस्तान की जमीन इत्यादि उपलब्ध हो जाएगी।

जिसमें मुख्य रूप से ग्राम भगीरथपुर के पूर्व ग्राम प्रधान राम कृपाल शर्मा वह श्री संतोष कुमार शर्मा, श्री राधा कृष्ण यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री प्रमोद यादव और भूमि प्रबंध समिति भगीरथपुर के सम्मानित अध्यक्ष व सदस्यगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !