विकास निर्माण कार्य में धड़ल्ले से किये जा रहे हरे वृक्ष की कटाई।
जमानिया / गाज़ीपुर – क्षेत्र स्थिति राजकीय बालिका विद्यालय के समीप आदर्श नगर पालिका विभाग द्वारा कराये जा रहे विकास और निर्माण कार्य के कारण धड़ल्ले से हरे वृक्षो को काट जा रहा है।

वहीं क्षेत्र के उच्चाधिकारी अपनी आँखों पर पट्टी क्यो बांध रखा है। इस पर सवालिया प्रश्न खड़ा होता है।जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग -24 के पटरी के पूर्व दिशा की तरफ स्थित पटरी पर नगर पालिका विभाग द्वारा कराये जा रहे करोड़ो रूपये की लागत से नगर विकास कार्य के तहत जमदग्नि ऋषी मन्दिर व परिसर सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा है। जिसको लेकर विभाग द्वारा पटरी के समीप स्थित करीब कई हरे वृक्षों को काट दिया गया।
वहीं प्रदेश सरकार वृक्षारोपण अभियान के तहत लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर प्रत्येक वर्ष पौधरोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण करवाया जाता है। लेकिन वहीं नगर पालिका द्वारा सरकारी नियम और कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर हरे वृक्षो को काटा जा रहा है।
वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि माह में नगर पालिका विभाग द्वारा नगर में करीब दर्जनों हरे वृक्षों को काट जा चुका है। इस कार्य मे वन विभाग जमानिया की लापरवाही बरतने की बात भी बतायी जा रही हैं।

