जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली परिषर में रविवार को वर्ष 2019 में प्रयागराज में आयोजित कुम्भ मेला में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले के सफल आयोजन को देखते हुए मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र एवं मेडल होम गार्ड के जवानों को वितरण किया गया।
फोटो- प्लाटून कमांडर रविकांत सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज में आयोजित विश्व के सबसे बड़े समागम कुंभ 2019 में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त हुई। जिसको देखते हुए उत्कृष्ट रूप से कार्य करने वाले सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने पर कोतवाली में तैनात 14 होम गार्ड को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने प्लाटून कमांडर रविकांत सिंह सहित होमगार्ड छट्ठू कुमार, राम प्रकाश, शशिकांत मिश्रा, अजय नारायण मौर्य, मुकेश उपाध्याय, जितेंद्र यादव, रविंद्र नाथ पांडेय, गजानन्द मिश्रा, बनारसी यादव, हीरालाल गुप्ता, रामाधार सिंह, अम्बिका सिंह, श्रीप्रकाश सिंह को मेडल पहनाया और मुख्यमंत्री द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के सफल आयोजन में कार्यरत सुरक्षाकर्मीयों कि भूमिका को सराहते हुए मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की थी। जिसके क्रम मे शासन की ओर से प्रशस्ति पत्र व मेडल जारी किए गए है आज वही मेडल एवं प्रश्स्ति पत्र पा कर सुरक्षाकर्मीयों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरिक्षक मंशा राम गुप्ता‚ उपनिरिक्षक संतोष कुमार आदि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

