फर्जी दस्तावेज बनवाकर 50 लाख की धोखाधड़ी 6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
जमानियां (गाजीपुर) : फर्जी दस्तावेज बनवाकर 50 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को कानूनगो मोहल्ला निवासी अतीकुर्रहमान की तहरीर पर
6 के खिलाफ दर्ज किया है।जिसमें हामिद खलील, शाहिद खलील, जाहिद खलील, आबिद खलील, माजिद खलील निवासी दक्षिणी दिल्ली व कस्बा निवासी जाहिद सिद्दीकी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित अतीकुर्रहमान निवासी मुहल्ला कानूनगो, ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उनके बड़े पिता रजाउर्रहमान और उनकी पत्नी हसीना बेगम नि:संतान थे। उन्होंने अतीकुर्रहमान को अपनी संपत्ति का उत्तराधिकारी बनाया था। रजाउर्रहमान का निधन 1983 में हुआ, जबकि हसीना बेगम का निधन 21 जुलाई 2001 को हुआ था। आरोप है कि विपक्षी सहित अन्य लोगों ने षड्यंत्र रचते हुए हसीना बेगम की मृत्यु तिथि को गलत दर्शाकर फर्जी शपथ पत्र तैयार करवाया और 5 जून 1999 को मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवा लिया।इसके आधार पर आरोपियों ने खुद को संपत्ति का उत्तराधिकारी घोषित कर कई भूखंडों की बिक्री कर लगभग 50 लाख रुपये का लाभ प्राप्त किया। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पुलिस अधीक्षक से मांग की है।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

