Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमट्रांसफार्मर फटने से चार लोग झुलसे : अधिशासी अभियंता गोपी चंद्र ने...

ट्रांसफार्मर फटने से चार लोग झुलसे : अधिशासी अभियंता गोपी चंद्र ने आरोपियों पर कराया मुकदमा दर्ज

ट्रांसफार्मर फटने से चार लोग झुलसे : अधिशासी अभियंता गोपी चंद्र ने आरोपियों पर कराया मुकदमा दर्ज

दिलदारनगर (गाजीपुर) : उसिया गांव के पंचायत भवन के आगे आइसक्रीम फैक्ट्री के लिए चोरी का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के बाद फटने से झुलसे चार लोगों के मामले में विधुत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता गोपी चंद्र के तहरीर पर पुलिस ने रविवार की रात लाइन मैन मंटू व उसिया गांव निवासी सद्दाम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में विधुत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता गोपी चंद्र ने बताया कि रविवार की सुबह 33/ 11 केवी उपकेंद्र भदौरा से निर्गत 11 केवी फीडर रक्सहां उसिया के बगल में एक उपभोक्ता का परिवर्तक बिना किसी विभागीय अनुमति के मंटू निवासी खजुरी व उसिया निवासी सद्दाम खां द्वारा अवैध ढंग से बदला गया जो कि दस मिनट बाद ट्रांसफार्मर फट गया और मौके पर मौजूद चार लोग गर्म तेल के संपर्क में आने से झुलस गए।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि अधिशासी अभियंता के तहरीर पर दो के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !