मिक्स्ड मार्शल आर्ट में नगर के लाल ने दिल्ली में जीता खिताब
फ़ोटो : दिलदारनगर स्टेशन पर अर्जुन शर्मा का स्वागत करते लोग।(मेडल के साथ अर्जुन बीच में)
दिलदारनगर (गाजीपुर) : दिल्ली में एसीएस फेडरेशन की ओर से एमेच्योर कंडेन्टर सीरीज प्रतियोगिता के मिक्स्ड मार्शल आर्ट( एमएमए) में दिलदारनगर कस्बा के अर्जुन शर्मा ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को पांच सेकेंड में ही नाक आउट मारकर चैंपियन बन गया।फेडरेशन की ओर से सीरीज जितने पर अर्जुन को मेडल व दस हजार का पुरुस्कार दिया गया।रविवार को दिल्ली से मगध एक्सप्रेस से पहुंचे अर्जुन शर्मा का स्वजन सहित नगर के लोगों ने गाजा बाजा के साथ माला पहनाकर स्वागत किया।इसके बाद नगर भ्रमण किया जहां नगर के लोगों ने जगह जगह नगर के लाल का स्वागत किया।अर्जुन दिल्ली में ही क्रोस्टेन फाइट क्लब में बीते छह माह से प्रशिक्षण ले रहा था। वर्तमान समय में यह मद्रास आईआईटी से बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहा है।इससे पूर्व में अर्जुन ने सिलीगुड़ी में आयोजित किक बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल पाया पाया था।स्वागत करने वालों में पिता रामजी शर्मा, अजय गुप्ता, लखन जायसवाल,उमेश वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, अजीत गुप्ता, बाबू लाल शर्मा, नंदलाल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, अनिल गुप्ता आदि लोग रहे।

