घर से कूड़ा फेंकने निकली 12 वर्षीय बालिका लापता,स्वजन परेशान
जमानियां (गाजीपुर): स्टेशन बाजार के वार्ड 22 धर्मशाला रोड से शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक 12 वर्षीय बालिका के लापता हो गई।स्वजन के तलाश करने के उसका कोई सुराग कही नहीं मिला। पिता अरविंद पाल ने पुलिस चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी।पुलिस मुकदमा दर्ज कर ली।
मूल रूप से देवढ़ी गांव निवासी अरविंद पाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले चार वर्षों से स्टेशन बाजार के वार्ड नं 22 धर्मशाला रोड पर एक किराए के मकान में रह रहे हैं। शनिवार की सुबह उनकी 12 वर्षीय पुत्री शिवानी पाल घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी लेकिन जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो घर के लोगों को चिंता हुई। घर के लोग बाहर जाकर देखे तो सड़क के डिवाइडर के पास कूड़े का डब्बा पड़ा था लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चला।स्वजन ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग कही नहीं मिला। इस घटना के बाद परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है।बालिका के लापता होने की सूचना स्वजन ने पुलिस चौकी में दी और बेटी को जल्द खोजने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया गुमसुदगी का केस दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है।

