जमानिया हिंदू डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र नेता मोहम्मद फैयाज को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा जमानिया विधान सभा अध्यक्ष बनाया गया।
फोटो- पूर्व छात्र नेता मोहम्मद फैयाज का स्वागत करते पदाधिकारी
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जमानिया क्षेत्र के उमरगंज निवासी और समाज सेवी मोहम्मद फैयाज ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने कांग्रेस में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम कर कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए शपथ लिया गया।
जिस मौके पर मोहम्मद फैयाज ने कहा कि युवाओं, किसानों और समाज का विकास कांग्रेसी की देन है और इस पार्टी में सभी का मान सम्मान सुरक्षित है। मैं कांग्रेस पार्टी के लिए अपना सर्वत्र जीवन समर्पण कर देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि युवाओं के लिए कांग्रेस रोल मॉडल बन रही है अब वह दिन दूर नहीं है जब नौजवान छात्र युवा कांग्रेस से जुड़ कर अँधेर नगरी वाली सरकार को उखाड़ फेंकने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा ने कहा कि जमानिया क्षेत्र में इनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर के नौजवान छात्रों को हम आकर्षित करने का काम करेंगे मोहम्मद फैजान छात्रों के बीच में काफी लोकप्रिय है इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगी इस
इस मौके पर डॉक्टर डॉ जनक कुशवाहा अध्यक्ष, सुनील राम जिला अध्यक्ष , डॉ राहुल राजभर प्रदेश सचिव प्रभारी ग़ाज़ीपुर , मनोज कुमार प्रदेश महासचिव राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लाल साहब यादव मनसूर संटू जैदी मोहम्मद सब्सिडी की राजीव कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित


