Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकिसान कल्याण में हुआ गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन

किसान कल्याण में हुआ गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन

जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित खण्ड विकास कार्यालय परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी की विधायिक सुनीता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया

जिसमें श्री सिंह ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।साथ ही कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानो के हित मे कार्य किया हैं। लेकिन आज कुछ राजनीतिक पार्टियों के बहकावे में आकर आज दिल्ली में सरकार के खिलाफ़ जा ख़ड़े है।

पशु पालक विभाग के डॉ संतोष कुमार ने पशु बीमा‚ देख रेख‚ टीका करण आदि के बारे में विस्तार से बताया। खाद्‍य एवं रसद विभाग के आपूर्ति निरिक्षक मनोज सिंह ने कहा कि किसान पंजीकरण करा कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय केन्द्र पर अपनी उपज बेच सकते है। जिसे 28 फरवरी तक खरीदी जाएगी।

कृषि विभाग कि ओर से फसलों में लगने वाले रोगों से बचाव के उपाय की जानकारी विस्तार से दी गयी। इस दौरान किसान सम्मान निधि तथा किसानों को मिलने वाले यंत्रों व उनके अनुदान के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से बताया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह‚ खण्ड विकास अधिकारी हरीनरायण‚ एडीओ कृषि अंकित कुमार, रमाशंकर उपाध्याय‚ जय प्रकाश गुप्ता‚ संतोष पाण्डेय‚ अरविन्द सिंह‚ जयप्रकाश गुप्ता‚ डॉ रूद्रकांत सिंह‚ संजय जायसवाल आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !