Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजमानिया-बहादुरपुर रजवाहा में‌ 55 वर्षीय अधेड का मिला शव, हत्या की आशंका।

जमानिया-बहादुरपुर रजवाहा में‌ 55 वर्षीय अधेड का मिला शव, हत्या की आशंका।

जमानिया-बहादुरपुर रजवाहा में‌ 55 वर्षीय अधेड का मिला शव, हत्या की आशंका।

जमानियां :- कोतवाली क्षेत्र बहादुरपुर के समीप पानी से रजवाहा में‌ आज मंगलवार को‌ एक अज्ञात 55 वर्षीय अधेड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पर लोगों की वहाँ भारी भीड इकठ्ठा हो गई,लोगों ने इसकी सूचना पुलिस दी। इसके तुरंत बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई।

फ़ोटो :- जमानिया-बहादुरपुर रजवाहा (नहर ) में शव मिलने के बाद मौक़े पर पहुँची पुलिस व लगी ग्रामीणों की भीड़।

पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से पानी से भरे रजवाहा से अधेड के शव को किसी तरह बाहर निकाला,और पहचान में जुट गई, इस दौरान अधेड के कपडों की तलाशी ले‌ने पर उसके पास मिले आधार के जरिए उसकी पहचान चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के बैरीखुर्द निवासी राम अवतार के रूप में हुई।

पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी तो उनमें कोहराम मच गया, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया ग्रामीणों के मुताबिक अधेड कोतवाली क्षेत्र के लमुई चक्काबांध गांव में रह कर एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह दो दिन पहले से लापता था।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शरीर पर जिस तरह से कई जगह चोट के निशान मिले और देखने से उसके नाक से खून निकल रहा था,निश्चित ही यह हत्या की ओर इशारा कर रहा है। वहीं पुलिस इस घटना को लेकर छानबीन में जुटी है,वह इसे हत्या नहीं मान रही है,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि रजवाहा में मिले अधेड के शव की शिनाख्त हो गई,इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है ,उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है, बताया कि उक्त अधेड पानी से भरे रजवाहा में कैसे पहुंचा, इसकी छानबीन की जा रही है,बताया कि उसकी मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !