Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसेवराईं चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर ,चेकिंग के दौरान बाइक सवार को मारा था...

सेवराईं चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर ,चेकिंग के दौरान बाइक सवार को मारा था थप्पड़।

सेवराईं  चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, चेकिंग के दौरान बाइक सवार को मारा था थप्पड़।

जमानिया- वाहन चेकिंग के दौरान बाइक न रोकने पर युवक को थप्पड़ के विवाद में सेवराई चौकी इंचार्ज पुलिस अधीक्षक ने की कायवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया।जानकारी के अनुसार दिलदारनगर थाना अंतर्गत सेवराई चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार मौर्या को वाहन चेकिंग के दौरान बाइक न रोकने पर युवक को थप्पड़ मारने को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ० ईराज रजा ने तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया I

यह कार्यवाही भारतीय जनता पार्टी के नेता  शिकायत पर जांच में दोषी पाए जाने के बाद की गई I चेकिंग के दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन युवक देखकर चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार मौर्या उन्हें रोकने का इशारा किया I दो युवक बाइक से उतर कर चेकिंग की प्रक्रिया में सहयोग किया , लेकिन बाइक चलाने वाला युवक तेज गति से बाइक लेकर फरार हो गया।

इस पर चौकी इंचार्ज ने बाइक से उतरे दो युवकों मे एक को दस बारह थप्पड़ जड़ दिया और भागे हुए युवक को बुलाने की धमकी दी इस दौरान चौकी इंचार्ज की इस हरकत से परेशान पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना भाजपा के जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह को दी I

भाजपा नेता ने फोन पर चौकी इंचार्ज से थप्पड़ मारने का कारण पूछा , जिस पर सुरेश कुमार मौर्या ने भाजपा जिला  से भी दुर्व्यवहार किया इसके बाद भाजपा जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने इस घटना की शिकायत भाजपा के जिला पदाधिकारियों से की , जिन्होंने पुलिस अधीक्षक डा. इराज राजा शिकायत की। इस मामले की जांच की और चौकी इंचार्ज को दोषी पाया।

परिणामस्वरूप ,सुरेश कुमार मौर्या को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया गया। एसपी इरज राजा ने बताया कि सार्वजनिक अभद्रता के आरोप में चौकी इंचार्ज को दोषी paye जाने के बाद उन्हें लाईन हाजिर किया गया है और विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !