शादियाबाद पुलिस और पशु तस्कर के बीच हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली।
गाज़ीपुर -: शादियाबाद स्वाट/सर्विलांस एवं थाना पुलिस की सयुंक्त टीम मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर शादियाबाद प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर जानकारी हुई की दो गोवंश को काटकर अभियुक्त चुन्नू कुरैशी उनका मांस बेचने हेतु ग्राम मोहब्बतपुर सड़क के किनारे बने पुराने खंण्डहर के समीप गया है।
जहाँ शादियाबाद स्वाट/सर्विलांस एवं थाना पुलिस की सयुंक्त टीम ने छापेमारी के दौरान बोलेरो में व स्कूटी के शीट के नीचे डिग्गी में गोमांश बरामद किया गया। वही गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त चुन्नू कुरैशी ने पुलिस को एक बारगी धक्का देकर पुराने खंण्डहर के ओर झाँड़ियों की तरफ भागा तथा पूर्व से ही छिपाकर रखे असलहे को निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया।
वहीं पुलिस की जवाबी कार्यावाही में बदमाश के बाये पैर में गोली लगी हैं, जिसको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी भेज दिया गया।

