ईलाज के दौरान गर्भवती महिला की हुई मौत परिजनो और ग्रामीणों ने न्याय की गुहार।
जमानिया-: स्थानीय सेवराई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लहना में गर्भवती महिला की मौत को लेकर भदौरा दिलदारनगर बड़ी नहर स्थित निजी अस्पताल के परिजनों ने किया धरना प्रदर्शन।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा लहना निवासी खुशबू सिंह (26) वर्ष को बीते 13 अगस्त को पेट मे दर्द को लेकर परिजन उपचार के लिए भदौरा दिलदारनगर बड़ी नहर मार्ग स्थित निजी अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे भर्ती इलाज़ प्रारम्भ किया ।
लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया दूसरे दिन खुशबू की तबियत बिगड़ने लगी तो जिसको लेकर चिकित्सक और अस्पताल के कर्मियों ने उपचार के लिए निजी एंबुलेंस से 15 अगस्त को वाराणसी भेज दिया।जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम में महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर भदौरा दिलदारनगर बड़ी नहर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे।
और शव रखकर सड़क को जाम कर दिया। साथ ही कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा और भदौरा सीएचसी प्रभारी डा. धनंजय आनंद समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम को समाप्त कराया ।

