Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरराम नाम सत्य है, विकास कार्य ध्वस्त है, प्रदेश में सरकारी महकमा...

राम नाम सत्य है, विकास कार्य ध्वस्त है, प्रदेश में सरकारी महकमा लूट-पाट में व्यस्त हैं।


राम नाम सत्य है, विकास कार्य ध्वस्त है, प्रदेश सरकारी महकमा लूट-पाट में व्यस्त हैं।

जमानिया – स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत किये जा रहे विकास नाम पर सरकारी धन का बड़े पैमाने पर लूट-पाट मे विभागीय अधिकारी लगें हुए हैं। क्षेत्र में कछुआ चाल से हो रहे विकास कार्य को लेकर नगर क्षेत्र के लोग को आक्रोश व्याप्त है।

फ़ोटो – नगर के पण्डित दीनदयाल मार्ग का आर०सी०सी० कवर्ड ड्रेन पवार हाउस गेट से कंकड़वा घाट के विकास कार्य  की दशा।

कुछ माह पूर्व ही लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार के विकास कार्य का परिणाम सामने आया था जिसमें जनता जनार्दन ने वर्तमान सरकार के विकास कार्य को आईना दिखा दिया है। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश में सरकारी व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं हो पाया है। उत्तर प्रदेश में आज भी राम नाम सत्य , सब सरकारी महकमा लूटपाट में व्यस्त हैं, वाली व्यवस्था चल रही है।

सच कहा जाय तो अगर धरातल पर सच मे विकास कार्य किया गया होता तो वर्तमान सरकार की नीति, अबकि बार 400 के पार ही हो जाती लेकिन उत्तर प्रदेश में आज भी राम नाम सत्य , सब सरकारी महकमा लूटपाट में व्यस्त वाली व्यवस्था ने सरकार के विकास नीति को चौपट करके रख दिया।

फ़ोटो – नगर के बुद्धिपुर मार्ग  का ठप्प पड़ा कार्य।

जानकारी के अनुसार नगर स्थित कानूनगो मोहल्ला मार्ग व बुद्धिपुर मार्ग के दोनों पटरियों के किनारे नाली और सड़क निर्माण कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा हैं क़रीब पाँच माह हो चुके हैं लेकिन अभी तक इन मार्ग पर चल रहे नाली और सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नाली निर्माण कार्य मानक को ताक पर रखकर कराया जा रहा कार्य-

नगर स्थित कानूनगो मोहल्ला मार्ग व बुद्धिपुर मार्ग के दोनों पटरियों के किनारों पर विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से कराये गये नाली की निर्माण कार्य में किये गये सरकारी धन का दुरूपयोग मनमाने ढंग से किया जा रहा है किसी को क्या पड़ी है सब राम भरोसे चल ही रह है।

जमानिया नगर पालिका परिषद विभाग के अधिशाषी अधिकारी व नगर अध्यक्ष द्वारा नगर में कराये जा रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान नही कोई जाँच अधिकारी नही सब कार्य सब राम भरोसे चल ही राह ,नाली तो बना गया लेकिन उसकी निकासी और नाली में लोगो के घरों से निकल रहे पानी का बहाव कहाँ हैं यह विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को पता नही है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी क्या जानकारी है कि नगर में विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य में सरकारी मानक के अनुसार ठीकेदार द्वारा कार्य कराया जा रहा है कि नहीं। सब राम भरोसे चल रहा है। नाली और सड़क के विकास कार्य मे सरकारी मानक से भी घटिया किस्म के सामग्री ईट , बालू , सीमेन्ट आदि का प्रयोग कर बनाया गया है। वही सरकारी धन विकास कार्य मे विभागीय अधिकारी विकास के नाम पर केवल लूटपाट करने लगें है।

वर्ष 2019-20 में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग का हो चुका है पूर्व नगर अध्यक्ष कर चुके है उद्धार।

वर्ष – 2019 -2020 में नगर पालिका पूर्व नगरध्यक्ष विभागीय अधिकारी की देखरेख में पण्डित दीनदयाल मार्ग का आर०सी०सी० कवर्ड ड्रेन पवार हाउस गेट से कंकड़वा घाट तक पूर्व विधायक जमानिया भारतीय जनता पार्टी के करकलमों द्वारा किया गया। लेकिन इस मार्ग काया नही पलटी आज भी यह मार्ग अपनी बदहाली पर आशू बहा रहा है।

लाखों-करोड़ो, बहे लेकिन विकास भाई वहीं के वही रहे।

नगर में विकास कार्य को सरकार भले ही लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन विकास रथ आज भी वही के वही खड़ा है। आपको बता दे कि नगर स्थित नई बस्ती से लेकर सतुवानी घाट मार्ग पर पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक ने भी नगर पालिका विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च किया गया लेकिन 2014 से लेकर 2024 तक विकास कार्य हवा-हवाई ही है। धरातल पर कुछ भी है वह है सरकारी धन की लूट-पाट और बन्दर बाट नाली है तो मार्ग नहीं, मार्ग है तो नाली नही यही दशा नगर के नई बस्ती से लेकर सतुवानी घाट मार्ग की भी यही दशा बनी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !