Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसिधौना पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विदाई समारोह में उमड़ा जनसमूह।

सिधौना पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विदाई समारोह में उमड़ा जनसमूह।

सिधौना पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विदाई समारोह में उमड़ा जनसमूह।

गाज़ीपुर – खानपुर क्षेत्र के सिधौना पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रामनरेश सोनकर के विदाई समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। गाजीपुर जनपद में समयावधि पूर्ण होने के पश्चात उनका स्थानांतरण जौनपुर के लिए हो गया है।

फ़ोटो – सिधौना पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रामनरेश सोनकर के विदाई समारोह के दौरान माल्यार्पण करते सामाजिक कार्यकर्ता अनिमेष मिश्रा।

विदाई समारोह में क्षेत्र के सम्मानित जन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्ध लोगों ने काफी संख्या में उपस्थित होकर हेड कांस्टेबल रामनरेश का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया । गौरतलब है कि दीवान रामनरेश अपने ईमानदारी, कर्तव्य परायणता और व्यवहार कुशलता के कारण क्षेत्र में अल्प समय में ही लोकप्रिय हो गए ।

उनके ही प्रयास से सिधौना पुलिस चौकी में जनसहयोग से 4 कक्षों का निर्माण कराया गया । सामाजिक कार्यकर्ता अनिमेष मिश्रा ने कहा कि रामनरेश जैसे पुलिसकर्मी ही पुलिस की सही छवि को जनता के बीच स्थापित करते हैं। जनता स्नेह पाकर दीवान रामनरेश की आंखे नम हो गई ।

इस दौरान सरकार मिश्र, प्रधान दयाशंकर सिंह, लालजी पहलवान, अजय यादव, ,राहुल यादव,कमलेश यादव, मेघु सिंह,लल्लन यादव,बजरंगी, अश्वनी, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !