पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जंगीपुर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष व होमगार्ड कक्ष का कियाउद्घाटन।
जंगीपुर /गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष व होमगार्ड कक्ष का बृहस्पतिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ ओम प्रकाश सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया।

जिस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण तथा शस्त्र व अभिलेखों मुआयना किया गया। साथ ही उन्होंने नागरिकों से कहाँ कि यह नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष व होमगार्ड कक्ष का केवल निर्माण नही हुआ बल्कि आज लोगों की समस्याओं के निदान केन्द्र की स्थापना भी हुई हैं। जहाँ लोगो की समस्याओं को सुना और दूर किया जाएगा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉक्टर इरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद, क्षेत्राधिकार नगर श्री सुधाकर पांडेय,थानाध्यक्ष जंगीपुर अमित कुमार पांडेय व थाना जंगीपुर का पुलिस बल मौजूद रहा।।

