Friday, July 3, 2026
Homeधार्मिकविश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में निकाली गई भव्य श्रीराम शोभायात्रा

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में निकाली गई भव्य श्रीराम शोभायात्रा

जमानिया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संघ विचार परिवार के साथ साथ हिंदू जनमानस‚ क्षत्रिय महासभा और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में राम–सीता की झांकी निकाली गई। भक्तगण आगे-आगे भगवा ध्वज लेकर श्रीराम नाम का जयकारा लगाते चल रहे थे।

वही विहिप के कोषाध्यक्ष राकेश सिंह ने यात्रा पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को राम जानकी मठ लमुई गांव से प्रारंभ किया। जिसके बाद बडेसर मोड़‚ गांधी चौकी‚ राधा कृष्ण मंदिर‚ दुर्गा मंदिर से होते हुए बरूईन गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में समाप्त हुआ।

 

इस दौरान भक्तगण आगे आगे भगवा ध्वज‚ पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने जगह जगह पर झांकी में मौजूद राम–सीता की आरती भी उतारी।  इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह‚ बबलू सिंह‚ अजीत सिंह‚ गोविन्द कुमार‚ मनीष चौरसिया‚ सूरज जायसवाल‚ चंदन गुप्ता‚ राकेश जायसवाल‚ अजीत‚ अम्ब्रीश‚ गोलू आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !