Sunday, August 30, 2026
Homeसम्मानएसपी ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय के जीर्णोद्धार भवन का किया उद्घाटन

एसपी ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय के जीर्णोद्धार भवन का किया उद्घाटन

जमानियां। तहसील परिसर स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार की शाम उद्घाटन किया व चौकीदारों को टॉर्च लाइट सहित साफा भेंट किया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सर्व प्रथम चौकीदार बब्बन, हरी शंकर, जमुना पासवान, सुखारू, रामाशीष कुशवाहा, जयप्रकाश पासवान आदि को टॉर्च लाइट एवं साफा वितरण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तैनात रहने सहित जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का फीता काट कर उद्घाटन किया और उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर रख रखाओं संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिये।

इसके बाद उन्होंने सीओ कार्यालय से पाण्डेय मोड़ तिराहे तक पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा का एहसास कराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत‚ क्षेत्राधिकारी विधिभूषण मौर्य, एसओ जमानिया श्याम जी यादव, एसओ रेवतीपुर राजीव कुमार त्रिपाठी‚ एसओ गहमर अशोक कुमार मिश्रा‚ एसओ नगसर भूपेन्द्र कुमार‚पुलिस चौकी इंजार्च बालेंद्र कुमार‚

चौकी प्रभारी देवैथा आनंद भारती‚ चौकी प्रभारी अभईपुर ओम प्रकाश‚ उपनिरीक्षक राम प्रकाश तिवारी‚ उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार‚ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य‚ उपनिरीक्षक सुनील कुमार‚ उपनिरीक्षक संदीप कुमार‚ अरुण कुमार, मोहम्मद शाहिद आदि लोग उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !