Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआम आदमी पार्टी द्वारा की गई नुक्कड़ सभा

आम आदमी पार्टी द्वारा की गई नुक्कड़ सभा

जमानिया / गाज़ीपुर- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को नगर स्थित रामलीला मैदान में पार्टी के संगठन ,विस्तार और सदस्यता को लेकर एक बैठक आहूत की गयी।

फ़ोटो- सभा के दौरान बोलते मुख्य अतिथि देवकांत वर्मा

सभा मे आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश की राजधानी दिल्ली में किये गये विकास कार्य का वर्णन करते हुए, मुख्य अतिथि देवकांत वर्मा ने कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी नही है बल्कि अमीरों की पार्टी है इस सरकार ने गरीबो के लिए कुछ भी नही किया है, और आज देश के किसान अपनी बात को लेकर दिल्ली के सीमा पर 72 दिनों से भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाये गए तीन काले कानून के खिलाफ धरने पर बैठे है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहाँ की इस सरकार में सभी सरकारी संस्थाओं को पैसे वाले को हाथ में बेंचते जा रही है इस धनपशुओं वाली सरकार को आगमी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से समाप्त करने के लिए आप जाति और धर्म के नाम पर वोट ना करें बल्कि विकास के नाम पर अपना वोट करे ताकि पूरे प्रदेश में एक स्वच्छ और विकास करने वाली सरकार बना सक

कार्यक्रम का संचालन  जिला उपाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने किया गया । उक्त मौके पर जिला (किसान प्रकोष्ठ) महासचिव नागेन्द्र यादव , नगर अध्यक्ष रमाशंकर यादव, sc/st जिलाध्यक्ष विनीत कुमार, जिला सचिव शेखर सुमन , करण्डा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार गौतम,  सोशल मीडिया प्रभारी  इमरान खान, राहुल गौड़, फिरोज खान, अश्वनी सिंह, अरविंद कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !