जमानियां। नगर पालिका में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने नगर पालिका अध्यक्ष से वार्ता की और कस्बा बाजार में एक सीएसपी खोलने को लेकर चर्चा की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने भारतीय स्टेट बैंक के जमानियां शाखा प्रबंधक राजीव पाण्डेय से वार्ता कर आग्रह किया कि नगर कस्बा बाजार स्थित बलुआ घाट चौराहा पर एक ग्राहक सेवा केंद्र (तीस हजार तक निकासी) की सुविधा उपभोक्ताओं को दिलाने के लिए खोला जाए। ताकि बाजार में पैसा निकासी के लिए परेशान स्थानीय और ग्रामीण ग्राहको को दर दर न भटकना पडे। जिस पर बैंक मैनेजर ने पालिका अध्यक्ष को आश्वस्त किया की बहुत जल्द ही इस विषय पर कार्य किया जाएगा और एक एसबीआई का सीएसपी नगर मे खोला जाएगा। जिससे नगर के लोगों को सहूलियत मिलेगी और समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, जमानिया विधानसभा संयोजक आईटी सेल संजीत यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

