जमानियां कोतवाली क्षेत्र में पिता की डांट से नाराज किशोरी घर से हुई गायब, जांच में जुटी पुलिस
जमानियां । कोतवाली क्षेत्र से एक बालिका के घर से गायब होने का मामला सामने आया है। मंगलवार की दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानियां क्षेत्र के रहने वाले एक पीड़ित पिता ने सोमवार की दोपहर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर किसी अनजान व्यक्ति का मिस काल आया तो उसने अपने परिवार के सदस्य से पूछताछ की और अपनी लड़की को भी डांटा और समझाया। इसके बाद 30 मार्च की सुबह करीब 6 बजे देखा तो उसकी पुत्री घर में नहीं थी। जिसकी बहुत खोजबीन की गई लेकिन उसका कही पता नहीं चला पाया। पीड़ित पिता ने इस संबंध में जमानियां कोतवाली में तहरीर देकर पुत्री के खोजबीन की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

